पंजाब में मुक्तसर, तरन तारन के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब में मुक्तसर, तरन तारन के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब में मुक्तसर, तरन तारन के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Modified Date: September 28, 2023 / 10:15 pm IST
Published Date: September 28, 2023 10:15 pm IST

चंडीगढ़, 28 सितंबर (भाषा) पंजाब में मुक्तसर और तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों का बृहस्पतिवार को तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेंगे।

आदेश के अनुसार गिल की जगह बी एस मीणा को मुक्तसर का एसएसपी बनाया गया है।

गिल के स्थानांतरण से पहले मुक्तसर के छह पुलिसकर्मियों पर एक अधिवक्ता के कथित उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज किया गया था जिनमें एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारी भी थे।

इनमें से एसपी और दो अन्य पुलिसकर्मियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

तबादला आदेश के अनुसार तरन तारन के एसएसपी रहे आईपीएस अधिकारी गुरमीत सिंह चौहान भी डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।

एक दिन पहले ही खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने चौहान पर उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करने का आरोप लगाया था।

चौहान की जगह अश्विनी कपूर को तरन तारन का एसएसपी बनाया गया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुखविंदर सिंह छीना को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पटियाला रेंज) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि जीएस संधू को पुलिस महानिरीक्षक (फरीदकोट रेंज) का प्रभार दिया गया है। संधू ने आईपीएस अधिकारी अजय मलूजा की जगह ली है।

धनप्रीत कौर को कौस्तुभ शर्मा की जगह पुलिस उप महानिरीक्षक (लुधियाना रेंज) बनाया गया है।

भाषा

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में