पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए

Ads

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 01:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

चंडीगढ़, आठ जनवरी (भाषा) पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने शनिवार को उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक करके आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने और इसका अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने को कहा।

राजू ने यह बात भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 14 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव और मतों की गिनती 10 मार्च को किये जाने की घोषणा के बाद कही।

राजू ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 75 कंपनियां पहले ही राज्य को आवंटित की जा चुकी हैं और 10 जनवरी को 50 कंपनियां पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐप ‘सी-विजिल’ शुरू किया गया है और इस पर दर्ज शिकायतों का समाधान 100 मिनट के भीतर किया जाएगा।

भाषा

नेहा अमित

अमित