Maharashtra Road AccidentPhoto Credit: AI
Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बदलापुर में तेज रफ्तार ने दो दोस्तों की जान ले ली। मुंबई-बड़ौदा महामार्ग पर BMW कार के पलटने से हादसे में योगेश और रिकेबा नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार तड़के यह हादसा हुआ, जब सभी दोस्त रात मृतक योगेश के बर्थडे पार्टी के बाद बदलापुर लौट रहे थे, एरंजाड क्षेत्र के पास कार अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था दो युवकों की मौत हो गई। वही, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना के पहले BMW 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी।
Maharashtra Road Accident रफ्तार का रोमांच कैसे चंद सेकेंड में मौत के आगोश में पहुंचा देता है, इसकी एक खौफनाक कहानी महाराष्ट्र से सामने आई है। मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी तस्वीरें देख रूंह कांप जाए। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार तड़के हुए इस हादसे में बर्थ-डे पार्टी के बाद ड्राइव पर निकले दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें लग्जरी कार BMW बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। बताया जाता है कि हादसे के समय गाड़ी 250 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से चल रही थी।
Maharashtra Road Accident इस हादसे के बारे में पुलिस ने बताया है कि तेज़ रफ़्तार BMW कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने और कई बार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मुंबई-वडोदरा हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब लग्जरी कार टिटवाला से लौट रही थी।
बर्थ डे पार्टी, 250 KM की स्पीड और टुकड़ों में शव…!!
इंस्टाग्राम लाइव से मिली एक तस्वीर से यह साफ हो रहा है कि हादसे से पहले BMW 251 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी, इस हादसे में योगेश और रिकेबा नामक दो दोस्तों की मौत हुई हादसे वाले दिन योगेश का जन्मदिन था !!रफ्तार… pic.twitter.com/Dg46Y6C9xN
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 24, 2026
ये भी पढ़ें