पंजाब: कांग्रेस ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 11 फरवरी को प्रदर्शन करेगी

Ads

पंजाब: कांग्रेस ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 11 फरवरी को प्रदर्शन करेगी

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 01:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

चंडीगढ़, आठ फरवरी (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई केंद्र द्वारा ईंधन एवं एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के खिलाफ 11 फरवरी को राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन करेगी।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। साथ ही कहा कि एक तरफ केंद्र के अड़ियल रवैये के चलते किसान आंदोलन करने का मजबूर हैं तो दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में इजाफा करके आम आदमी पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

जाखड़ ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन मनमोहन सिंह नीत सरकार के दौरान एक गैस सिलेंडर का दाम 438 रुपये था जबकि वही सिलेंडर अब 750 रुपये से अधिक महंगा है जबकि कच्चे के तेल के दाम 2014 के मुकाबले लगभग आधे हैं।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप