होशियारपुर, 25 जनवरी (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देने के अपने वादे को पूरा करेगी, जिसके लिए राज्य के अगले बजट में प्रावधान किए जाएंगे।
यहां सलेरन बांध पर एक पर्यटन परियोजना का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके रोजगार सृजित कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘पंजाब के बजट में प्रत्येक महिला को 1,000 रुपये देने का वादा पूरा किया जाएगा।’
श्री मुक्तसर साहिब में 14 जनवरी को राज्य स्तरीय माघी मेला सभा में मान ने आश्वासन दिया था कि राज्य की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये प्रदान करने का आम आदमी पार्टी (आप) का चुनावी वादा जल्द ही पूरा किया जाएगा।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष