पंजाब: फगवाड़ा में ऑन-ड्यूटी एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Ads

पंजाब: फगवाड़ा में ऑन-ड्यूटी एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:22 PM IST

फगवाड़ा, नौ मार्च (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में स्थानीय सिविल अस्पताल चौकी पर ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने पुलिसकर्मी की पहचान अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के गांव जोधेवाल निवासी जगदीश सिंह के रूप में की है।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने बेचैनी की शिकायत की और दिल का दौरा पड़ने के कारण गिर पड़े।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत इलाज दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश