पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

Ads

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 09:41 PM IST

चंडीगढ़, पांच अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों का स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कपूरथला के फगवाड़ा स्थित पलाही गेट निवासी 22 वर्षीय आतिश सुमन और अमृतसर के बोपराई कलां गांव निवासी 28 वर्षीय सविंदर सिंह उर्फ ​​सुंदरी के रूप में हुई है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आतिश सुमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

यादव ने बताया कि सुमन की सूचना पर पुलिस ने उसके सहयोगी सविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3.24 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

अमृतसर के सुल्तानविंड पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राखी नरेश

नरेश