Indore Crime News: कमरे के अंदर हिंदू युवती के साथ इस हाल में मिला मुस्लिम युवक, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, फोन में जो जो दिखा.. उड़ गए सबके होश

Ads

Indore Crime News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती के साथ संदिग्ध स्थिति में एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 11:32 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:34 PM IST

INDORE NEWS/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भंवरकुआं में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
  • युवक युवती से जबरदस्ती करने का आरोप
  • मकान मालिक और कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

Indore Crime News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती के साथ संदिग्ध स्थिति में एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है, जिसे किराए के कमरे में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

Indore News: युवती और शाहरुख पहले से एक-दूसरे को जानते थे

बताया जा रहा है कि युवती और शाहरुख पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती के फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। बाद में जब वह युवती से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंचा, तो उसने कथित तौर पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया और स्थिति सामने आई।

Crime news Madhya Pradesh: स्थानीय लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पहुंचे

सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-