Puri Jagannath Temple: आज 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी इस मंदिर की कपाट, रात में इतने बजे के बाद ही कर पाएंगे दर्शन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Puri Jagannath Temple: आज 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी इस मंदिर की कपाट, रात में इतने बजे के बाद ही कर पाएंगे दर्शन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Puri Jagannath Temple: आज 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी इस मंदिर की कपाट, रात में इतने बजे के बाद ही कर पाएंगे दर्शन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Puri Jagannath Temple | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 4, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: September 4, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • जन्माष्टमी पर पुरी मंदिर पांच घंटे के लिए बंद
  • औषधीय भोजन का विशेष महत्व
  • श्रीकृष्ण को जन्म देने का अनुष्ठान

पुरी: Puri Jagannath Temple पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर एक विशेष अनुष्ठान के लिए पांच घंटे बंद रहेगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ स्वयं मातृ रूप में श्रीकृष्ण को जन्म देंगे। मंदिर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि चार सितंबर को शाम सात बजे से देर रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन बंद रहेंगे।

जगन्नाथ मंदिर में होगा खास अनुष्ठान

Puri Jagannath Temple एक विशेषज्ञ के अनुसार, इसके एक दिन पहले भगवान जगन्नाथ को ‘जेउता भोग’ अर्पित किया जाता है। यह एक विशेष औषधीय भोजन होता है, जिसे प्रसव पीड़ा कम करने के लिए दिया जाता है। एक स्कॉलर के अनुसार, भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु के सभी 10 ‘अवतारों’ की माता माना जाता है, जिनमें श्रीकृष्ण, श्रीराम और भगवान बलराम भी शामिल हैं।

श्री जगन्नाथ संस्कृति के जानकार डॉ. भास्कर मिश्रा ने कहा, ‘श्रीराम नवमी से एक रात पहले और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भी भगवान को जेउता भोग अर्पित किया जाता है। उन्हें महाविष्णु, यानी परम भगवान के रूप में पूजा जाता है।’ मिश्रा ने बताया कि रात में मंदिर के मुख्य द्वार बंद किए जाने से पहले भगवान को जेउता भोग अर्पित किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।