Pushkar Singh Dhami News: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर CM पुष्कर सिंह धामी का प्रदेशवासियों को सन्देश, कहा, “ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी”

Ads

Pushkar Singh Dhami Reaction on PM Modi Appeal: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते हुए ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 04:29 PM IST

Pushkar Singh Dhami Reaction on PM Modi Appeal / Image ANI File

HIGHLIGHTS
  • धामी ने ऊर्जा संसाधनों की बचत को नागरिकों की जिम्मेदारी बताया।
  • स्वदेशी उत्पाद और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने का भरोसा जताया।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देशहित को सबसे ऊपर रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। (Pushkar Singh Dhami Reaction on PM Modi Appeal) उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील केवल पैसे बचाने के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

CM धामी ने बताये अर्थव्यवस्था के मजबूती के उपाय

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अगर लोग छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद खरीदने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और ऊर्जा बचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग एक साल तक सोने के आभूषण न खरीदने, खेती में रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खाद अपनाने और खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने जैसे संकल्प लें, तो इससे देश का विदेशी खर्च कम होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग हमेशा देशहित में आगे रहे हैं। “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का सपना तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। (Pushkar Singh Dhami Reaction on PM Modi Appeal) उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री की अपील को जन आंदोलन बना देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

PM मोदी ने की है आमजनों से खास अपील

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में सिकंदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आयात पर निर्भरता कम करने और जिम्मेदारी से खर्च करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि लोग सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करें, कारपूलिंग अपनाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, ताकि देश पर आयात का बोझ कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Q1. मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से क्या अपील की?

उत्तर: उन्होंने ऊर्जा बचाने, स्वदेशी अपनाने और सार्वजनिक परिवहन उपयोग करने की अपील की।

Q2. पीएम मोदी ने लोगों से क्या कहा था?

उत्तर: प्रधानमंत्री ने आयात कम करने और जिम्मेदारी से खर्च करने का आग्रह किया था।

Q3. धामी ने आत्मनिर्भर भारत पर क्या कहा?

उत्तर: उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।