राफेल पर अनिल अंबानी ने राहुल को लिखा था पत्र, डसॉल्ट ने रिलायंस को भागीदार के रूप में चुना था

राफेल पर अनिल अंबानी ने राहुल को लिखा था पत्र, डसॉल्ट ने रिलायंस को भागीदार के रूप में चुना था

राफेल पर अनिल अंबानी ने राहुल को लिखा था पत्र, डसॉल्ट ने रिलायंस को भागीदार के रूप में चुना था
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 26, 2018 7:13 am IST

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी राफेल डील के मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने कंपनी के अनुभव को लेकर उठाए गए सवालों को खारिज किया है। अंबानी ने लिखा है कि फ्रेंच ग्रुप डसॉल्ट ने उन्हें स्थानीय साझीदार के रूप में चुना, इसमें सरकार का कोई रोल नहीं था। अनिल ने राहुल को बताया कि उनकी कंपनी के पास जरूरी अनुभव है और वह रक्षा उत्पादन के कई क्षेत्रों में अग्रणी है।

अनिल ने 2 पेज का यह खत 12 दिसंबर, 2017 को लिखा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ खत की प्रतियां पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी थीं। राहुल लगातार रिलायंस ग्रुप के इस डील में भागीदार बनने को लेकर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। अनिल ने गांधी परिवार से अपने परिवार के सम्मानजनक रिश्तों की बात कही थी। उन्होंने इस बात पर दुख जाहिर किया था कि कांग्रेस के कुछ नेता उनके और उनके ग्रुप के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं।

पढ़ें- राष्ट्रपति कोविंद के हाथों छत्तीसगढ़ बनेगा स्मार्ट, बस्तर के लिए भी खास सौगात

अनिल ने लिखा, “रिलायंस डिफेंस के पास गुजरात के पिपावाव में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा शिपयार्ड है। हम मौजूदा समय में भारतीय नौसेना के लिए 5 ऑफशोर पेट्रोलिंग वेसल और भारतीय तटरक्षकों के लिए 14 फास्ट पेट्रोलिंग वेसल बना रहे हैं। फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे जा रहे हैं, जो डसॉल्ट की उत्पादन यूनिट से तैयार स्थिति में भारत भेजे जाएंगे। भारतीय वायु सेना या किसी भी भारतीय कंपनी का इसमें कोई रोल नहीं है। डसॉल्ट ने रिलायंस डिफेंस को साझीदार के रूप में ऑफशोर और एक्सपोर्ट की जरूरतें पूरा करने के लिए चुना। यह दो निजी कंपनियों का एक स्वतंत्र समझौता है। ये साझा उपक्रम देश में हजारों रोजगार पैदा करेगा। स्टार्टअप के लिए भी मौके बनेंगे।’

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.