नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिक्स्त के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लाख मना करने के बावजूद अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा है कि मेरा रिप्लेसमेंट जल्द ढूंढ लें। राहुल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने इस्तीफे के फैसले से पीछे नहीं हटेंगे।
पढ़ें- आज रद्द हैं ये मेमू ट्रेनें, 5 अन्य रेल देर से होंग..
सूत्रों के अनुसार राहुल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपने मन की व्यथा बताई है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया जाए। राहुल के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से अलग होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने एक आम कार्यकर्ता के जैसे काम करेंगे।
पढ़ें- जहां सड़कों पर चलना मुश्किल हो, वहां दिखाए गए आसमान..
राहुल एक आम कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी में काम करना चाहते हैं। राहुल देशभर में घूमकर कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने का काम करना चाहते हैं।बता दें आम चुनाव 2019 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर जनता ने कांग्रेस को 86 सीटों में समेट कर रख दिया है। बीजेपी ने जहां 352 सीटें लेकर आई हैं वहीं अन्य को 104 सीटें मिली है। इन आंकड़ों के बाद कांग्रेस में हार पर मंथन कर कहां चूक हुई इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। तो दुसरी तरफ बीजेपी ने 23 मई की जीत को विजयी दिवस के रूप में मना रही है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/FeFN3KvslO8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>