2 दिवसीय केरल प्रवास पर पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, जाएंगे राहत शिविरों में
2 दिवसीय केरल प्रवास पर पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, जाएंगे राहत शिविरों में
एर्नाकुलम। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। वे दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने आज केरल के एर्नाकुलम पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस नेता ओमान चांडी और शशि थरूर भी मौजूद थे।
केरल आने से पहले सोमवार रात राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि, ‘मैं कल और परसों केरल में रहूंगा. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर स्वयंसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात करूंगा’।
बता दें कि केरल में आई बाढ़ को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया था कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दें। कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी के निर्देश पर केरल से लगे राज्यों की पार्टी इकाइयों और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केरल में लगातार राहत कार्य में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : अमर सिंह ने आजम खान पर साधा निशाना, कहा- करवाना चाहते हैं मेरी हत्या, दी ये चुनौती
गौरतलब है कि राहुल हाल ही में अपनी ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा से वापस लौटे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी केरल को छोड़, विदेश घूमने चले गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


