राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात
Modified Date: July 17, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: July 17, 2026 5:15 pm IST

देहरादून, 17 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक हादसे में जान गंवाने वाले पार्टी कार्यकर्ता अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के दौरान देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में लगाए गए टेंट से लोहे की एक रॉड गिरने से उसकी चपेट में आने के कारण 65 वर्षीय अमर मेहता की मौत हो गई थी।

इससे पहले, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राहुल गांधी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गांधी को बदरीनाथ धाम से जुड़ा पारंपरिक भोजपत्र स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी शिक्षा, रोजगार, प्रश्नपत्र लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद करेंगे।

भाषा

दीप्ति रवि कांत


लेखक के बारे में