रक्षा समिति की बैठक छोड़ बाहर निकले राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बताया उचित, कहा- उन्हें बोलने नहीं दिया गया

रक्षा समिति की बैठक छोड़ बाहर निकले राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बताया उचित, कहा- उन्हें बोलने नहीं दिया गया

रक्षा समिति की बैठक छोड़ बाहर निकले राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बताया उचित, कहा- उन्हें बोलने नहीं दिया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: December 17, 2020 3:47 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक से राहुल गांधी का ‘‘बहिर्गमन’’ पूरी तरह उचित था और समिति को रणनीतिक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार को समिति की बैठक से यह आरोप लगाते हुए बहिर्गमन किया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे की जगह सशस्त्र बलों की वर्दी के मुद्दे पर चर्चा कर समय व्यर्थ नष्ट किया जा रहा है।

Read More: किसान ने रौंद दी गोभी की फसल, कहा- एक रुपया किलो मिल रहा भाव, कटाई-ढुलाई में होता है ज्यादा खर्च

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से समिति के कामकाज को देखने का आग्रह किया और कहा कि यह ‘‘निरर्थक’’ है कि समिति के सदस्य चीन और पाकिस्तान से संयुक्त खतरे से निपटने के तौर-तरीकों की जगह इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि जूतों तथा वर्दी के बटनों पर किस तरह की पॉलिश होनी चाहिए। सिंह ने एक बयान में कहा कि जब चीन और पाकिस्तान भारत के समक्ष खतरा बनकर खड़े हैं तो समिति को जूतों और बटनों पर पॉलिश की जगह रणनीतिक सुरक्षा मुद्दों तथा सशस्त्र बलों की तात्कालिक आवश्यकताओं पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग रक्षा बलों के बारे में कुछ नहीं जानते, अब उन्हें इन समितियों में बैठाया जाता है और हम उनसे देश की रक्षा की उम्मीद करते हैं।’’

Read More: कल बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ समिति में ऐसे राजनीतिक नेता बैठ रहे हैं जिन्हें हमारे इतिहास तथा सशस्त्र बलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को समझना चाहिए कि समिति की इन बैठकों में राष्ट्र के व्यापक हित में किन मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए। सिंह ने कहा कि गांधी ने बैठक से बहिर्गमन कर बिलकुल ठीक किया जो अधिक महत्वपूर्ण तथा बड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

Read More: एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल, इंडिया टूरिज्म मार्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"