गुजरात चुनाव के अंतिम दौर के लिए राहुल गांधी ने शुरू किए मंदिर दर्शन, स्मृति भी पहुंची

Ads

गुजरात चुनाव के अंतिम दौर के लिए राहुल गांधी ने शुरू किए मंदिर दर्शन, स्मृति भी पहुंची

  •  
  • Publish Date - December 10, 2017 / 07:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग के बाद दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर ताबड़तोड़ रौलियों को संबोधित करते नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले राहुल ने खेड़ा जिले के डाकोर स्थित रणछोड़जी मंदिर में दर्शन किए इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। 

लेकिन जैसे ही राहुल मंदिर से बाहर निकले कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके तुरंत बाद  केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी रणछोड़जी मंदिर पहुंची और उन्होंने भी मंदिर में दर्शन किए। 

गुजरात में पहले चरण में 68 फीसदी मतदान

आपको बता दें कि डाकोर के बाद राहुल अरावली, बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में सभाएं करेंगे इसी के साथ वे अरावली के प्रसिद्ध शामलाजी मंदिर के भी दर्शन करने वाले है।  

 

वेब डेस्क, IBC24