राहुल गांधी का राजस्थान दौरा शुक्रवार से, कई जगह किसान सभाएं करेंगे

Ads

राहुल गांधी का राजस्थान दौरा शुक्रवार से, कई जगह किसान सभाएं करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 12:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर शुक्रवार को पहुंचेंगे, जहां उनका कई स्थानों पर किसानों के साथ संवाद करने तथा सभाएं संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में सुबह 11:30 बजे और श्री गंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में दोपहर बाद 3:00 बजे किसान सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार गांधी 13 फरवरी को किशनगढ़ पहुंचेंगे और वह सुरसुरा में लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे तथा किसानों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

इस बीच राहुल गांधी के दौरे एवं सभाओं की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन यहां पहुंचे हुए हैं। माकन ने बृहस्पतिवार को स्थानीय नेताओं के साथ पीलीबंगा व पदमपुर में होने वाली किसान सभाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

भाषा पृथ्वी कुंज

रंजन

रंजन