राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ छह फरवरी को पहुंच सकती है ओडिशा

Ads

राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' छह फरवरी को पहुंच सकती है ओडिशा

  •  
  • Publish Date - January 31, 2024 / 09:05 PM IST,
    Updated On - January 31, 2024 / 09:05 PM IST

भुवनेश्वर, 31 जनवरी (भाषा) राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छह फरवरी को सुंदरगढ़ जिले के रास्ते ओडिशा पहुंच सकती है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शरत पटनायक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई छह फरवरी की रात ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित बीरमित्रपुर में राहुल का भव्य स्वागत करेगी।

पटनायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ रवाना होने से पहले यात्रा सुंदरगढ़ के अलावा राउरकेला और झारसुगुड़ा से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा, ”राहुल संभवत: छह फरवरी की रात बीरमित्रपुर पहुंचेंगे।”

पटनायक ने कहा कि राहुल अगले दिन राउरकेला, गड़ा गांव और उत्तरा में रोडशो भी करेंगे। वह सात फरवरी की रात झारसुगुड़ा में रुकेंगे।

उन्होंने कहा, ”राहुल आठ फरवरी को बेलपहाड़, हृदयनगर और कनकतारा तक यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। जल्द ही सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश