Twitter ने सस्पेंड किया Rahul Gandhi का ट्विटर अकाउंट, कांग्रेस ने ट्वीट कर कही ये बात
Twitte ने सस्पेंड किया Rahul Gandhi का ट्विटर अकाउंट! Rahul Gandhi’s Twitter account has been temporarily suspended
Rahul Gandhi's petition dismissed
Rahul Gandhi Twitter Account suspended
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। उसने यह भी कहा कि ट्विटर अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे मंचों का उपयोग कर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
Read More: नीरज ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास, बजरंग को मिला कांस्य, भारत ने बनाया रिकॉर्ड
Rahul Gandhi Twitter Account suspended : कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी पक्रिया चल रही है।’’ उसने कहा, ‘‘अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म के साथ आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जय हिंद।’’
Read More: क्या आपने देखा है Sunny Leone का ये अवतार? सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते ही मचा बवाल
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की नौ वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में राहुल गांधी का अकाउंट निलंबित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था। पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था तो उसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था।

Facebook


