गुरुग्राम में दो नाइट क्लब पर छापेमारी की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Ads

गुरुग्राम में दो नाइट क्लब पर छापेमारी की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 08:57 PM IST

गुरुग्राम, नौ मई (भाषा) हरियाणा से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-66 और सेक्टर-58 स्थित दो नाइट क्लब पर शुक्रवार रात छापेमारी की गई कार्रवाई की गई और सेक्टर 66 स्थित क्लब में अवैध शराब रखने के आरोप में इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर 58 क्लब के खिलाफ तय समय के बाद तेज आवाज में संगीत बजाने के आरोप में कार्रवाई की गई और एक ध्वनि विस्तारक कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सेक्टर-66 स्थित एलीट क्लब पर छापा मारा गया, जहां से गैर-कानूनी शराब जब्त की, जिसमें व्हिस्की की चार बोतलें और बीयर की 25 बोतलें शामिल हैं।

उसने बताया कि क्लब का प्रबंधक शराब रखने के लिए जरूरी लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर- 65 पुलिस थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और क्लब के मालिक दिल्ली के उत्तम नगर निवासी उदित बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसने सेक्टर 58 में व्हेयर एल्स बार पर छापा मारा, जहां पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और बार मालिक ने इसके लिए कोई वैध लाइसेंस/अनुमति पत्र नहीं दिखाया।

पुलिस ने बताया कि बार के मामले में बार मालिक अनुज के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5/15 और भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुज गुरुग्राम का ही निवासी है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज