राजस्थान में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
जयपुर, एक मार्च (भाषा) एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार यानी आज एक तीव्र पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जिसके चलते आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
इसी तरह शनिवार को भी बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि जारी रहेगा।
वही रविवार से इसका असर समाप्त हो जाएगा तथा आगामी चार-पांच दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी

Facebook


