दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
Modified Date: August 27, 2025 / 10:23 am IST
Published Date: August 27, 2025 10:23 am IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा और वायु गणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में