राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश के जोर पकड़ने की उम्मीद

Ads

राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश के जोर पकड़ने की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 03:37 PM IST

जयपुर, 28 जून (भाषा) राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में अगले सप्ताह बढोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने तथा जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं रविवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी भाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

सर्वाधिक वर्षा दानपुर (बांसवाडा) में 75.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

हालांकि इसके साथ ही राज्य में तेज गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में रहा।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन