हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश, तीन सड़कें यातायात के लिए बंद
हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश, तीन सड़कें यातायात के लिए बंद
शिमला, 29 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और 30 जून से दो जुलाई तक राज्य में मूसलाधार बारिश तथा आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया गया है। शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
मौसम केंद्र ने कहा कि धर्मपुर में 62.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई तथा धर्मशाला में 52.4 मिमी, कसौली में 39 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 33.6 मिमी, बैजनाथ में 20 मिमी, तीस्सा में 17 मिमी, सैंज में 13 मिमी, शिमला में 11.2 मिमी, सोलन में 10.2 मिमी और चौपाल में दस मिलीमीटर बारिश हुई।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में तीन सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं और राज्य में 76 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज हवाओं और बारिश के कारण बागवानी, खड़ी फसलों, कमजोर ढांचों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने को लेकर भी आगाह किया है।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


