पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, दिन का तापमान सामान्य से नीचे
पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, दिन का तापमान सामान्य से नीचे
(फोटो के साथ)
चंडीगढ़, 28 दिसंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अमृतसर में दिन का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 15 डिग्री और फिरोजपुर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 16.5 डिग्री, करनाल में 14.6 डिग्री, रोहतक में 15.7 डिग्री, सिरसा में 17.4 डिग्री और गुरुग्राम में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़, पटियाला, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अंबाला, करनाल, सिरसा और यमुनानगर में दिन में बारिश दर्ज की गई।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव

Facebook


