राजस्थान में अगले हफ्ते भी होती रहेगी बारिश
राजस्थान में अगले हफ्ते भी होती रहेगी बारिश
जयपुर, तीन अगस्त (भाषा) राजस्थान के अनेक हिस्सों में अगले हफ्ते भी बारिश होती रहेगी। हालांकि इस दौरान अति भारी बारिश होने का अनुमान नहीं है।
मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार अगले तीन-चार दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम से लेकर कहीं-कही तेज बारिश होने की संभावना है।
केंद्र का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच-छह दिन केवल छुटपुट स्थानों पर ही हल्की बारिश होने एवं अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
रविवार सुबह तक चौबीस घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गई। माउंट आबू तहसील में सर्वाधिक वर्षा 75.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भाषा पृथ्वी रंजन राजकुमार
राजकुमार

Facebook


