राजस्थान: मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार को राज्य के बीएलओ से संवाद करेंगे

Ads

राजस्थान: मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार को राज्य के बीएलओ से संवाद करेंगे

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 10:01 PM IST

जयपुर, 19 जून (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को यहां विशेष संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 700 ‘बूथ लेवल’ अधिकारियों (बीएलओ) एवं ‘सुपरवाइजरों’ से संवाद करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले बीएलओ के अनुभवों, सुझावों एवं जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को समझना तथा निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनका मार्गदर्शन करना है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा मतदाता सूची के अद्यतन, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उनकी भूमिका पर चर्चा करेंगे।

महाजन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त लगभग 1.15 घंटे तक बीएलओ एवं ‘सुपरवाइजरों’ के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुमार निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे तथा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं सुझावों पर अपने विचार साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘बूथ लेवल’ अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारभूत इकाई के रूप में काम करते हैं तथा मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता पहचान संबंधी सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

महाजन ने कहा कि ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह संवाद कार्यक्रम निर्वाचन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार