राजस्थान: सिरोही में दलित युवक से मारपीट का मामला दर्ज

राजस्थान: सिरोही में दलित युवक से मारपीट का मामला दर्ज

राजस्थान: सिरोही में दलित युवक से मारपीट का मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: November 25, 2022 6:22 pm IST

जयपुर, 25 नवंबर (भाषा) राजस्थान के सिरोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दलित युवक के साथ दबंगों द्वारा कथित मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीड़ित भरत कुमार जुलावा (35) की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ उसके साथ कथित मारपीट करने और उसे जूते की माला पहनाने का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में