राजस्थान: मारपीट कर नाक काटने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

Ads

राजस्थान: मारपीट कर नाक काटने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 10:35 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 10:35 PM IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) जैसलमेर जिले में एक युवक से मारपीट कर उसकी नाक काटने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि थाना सांकड़ा क्षेत्र के सनावड़ा गांव के पास आपसी रंजिश के चलते युवक आबन खान की नाक काटने के मामले का खुलासा किया गया है।

पुलिस ने आरोपी भाइयों हयात खान (38), हाफीज खान (23), इनायत खान (35), दिलबर खान (26) और पठान खान (33) को गिरफ्तार किया है।

आबन खान जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती है। उसने मंगलवार को पुलिस को बयान दर्ज कराया जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

शीर्ष 5 समाचार