राजस्थान : नवजात बच्ची लावारिस मिली

राजस्थान : नवजात बच्ची लावारिस मिली

राजस्थान : नवजात बच्ची लावारिस मिली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 29, 2021 10:45 am IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के पीछे नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है।

पुलिस के अनुसार घटना निंबाहेड़ा के धोरिया गांव की है। वहां उपकेंद्र की नर्स ने शनिवार को बच्ची के रोने की आवाज सुनी।

पुलिस ने बताया कि नर्स को बच्ची उपकेंद्र के पीछे झाड़ियों में मिली जिसे वह लेकर स्वास्थ्य केंद्र में आई।

पुलिस के अनुसार बच्ची स्वस्थ है और उसे उपकेंद्र में रखा गया है। बच्ची की मां का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में