Pachpadra Refinery Fire News: प्रधानमंत्री मोदी करने वाले थे उद्घाटन, रिफाइनरी में एक दिन पहले ही हो गया हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी  

Pachpadra Refinery Fire News: राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई।

Pachpadra Refinery Fire News: प्रधानमंत्री मोदी करने वाले थे उद्घाटन, रिफाइनरी में एक दिन पहले ही हो गया हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी  

Pachpadra Refinery Fire News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 20, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: April 20, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई।
  • दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे।

Pachpadra Refinery Fire News: जयपुर: राजस्थान में बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस रिफाइनरी का मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ में लगी।

आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। (Pachpadra Refinery Fire News) अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी आज शाम करीब चार बजे रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी और जानकारी का इंतज़ार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

दूर-दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

Pachpadra Refinery Fire News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रिफाइनरी परिसर में धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है। वहीं यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। (Pachpadra Refinery Fire News) वहीं, आज शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री के भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम तय था। ऐसे में इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.