राजस्थान में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, 803 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, 803 नये मामले

  •  
  • Publish Date - August 18, 2022 / 07:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 803 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार बृहस्पतिवार को दौसा में दो और करौली में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से 9601 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 803 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 13,03,419 पहुंच गई, वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4065 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 803 नये मरीजों में जयपुर में मिले 269, भरतपुर के 128, अलवर के 116, सीकर के 35, अजमेर के 33, राजसमंद के 32, उदयपुर के 26 और चित्तौड़गढ़ के 21 संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 679 मरीज वायरस मुक्त हुए हैं।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष