राजस्थान : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

Ads

राजस्थान : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

जयपुर, 20 जनवरी (भाषा) राजस्थान में सर्दी के सितम के बीच रात के न्यनूतम तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने राज्य के अनेक इलाकों में अभी कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में रात के न्यनूतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीती मंगलवार रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यनूतम तापमान जैसलमेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर व गंगानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस व फलौदी में 7.4 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान भी 12.4 डिग्री रहा जो सबसे कम है।

भाषा पृथ्वी पवनेश

पवनेश