राजस्थान : सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

Ads

राजस्थान : सड़क हादसे में तीन की मौत, तीन अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - March 18, 2022 / 07:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा नीमराणा इलाके उस समय हुआ जब एक कार ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग बहरोड़ से नीमराणा शहर लौट रहे थे। नीमराणा के थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज, विक्रम और अलकेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज