Rajasthan Transfer News 2026: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटाया, जानें कब तक होंगे तबादले

Rajasthan Transfer News 2026: सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध को पांच जुलाई तक हटाने का निर्णय किया है।

Rajasthan Transfer News 2026: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटाया, जानें कब तक होंगे तबादले

Rajasthan Transfer News 2026/Photo Credit: AI

Modified Date: June 20, 2026 / 07:42 am IST
Published Date: June 19, 2026 11:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध 5 जुलाई 2026 तक हटाया
  • एकल महिला, विधवा, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से ग्रसित कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी
  • शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी अध्यापकों और चिकित्सा विभाग के कई कार्मिकों पर तबादला प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा

जयपुर। Rajasthan Transfer News 2026: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध को पांच जुलाई तक हटाने का निर्णय किया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी किया है। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी कर राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबंध के क्रम में 19 जून से पांच जुलाई 2026 की अवधि के बीच उक्त प्रतिबंध हटाया है।

आदेश के अनुसार, शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन शृंखला के अध्यापकों तथा वर्षा काल में संभावित बीमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के लिए स्थानान्तरण प्रतिबंध अग्रिम आदेशों तक यथावत रहेगा। इसके अनुसार, तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड अथवा सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग (यथा कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, किडनी के गंभीर अथवा अन्य प्राण घातक रोग) से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी। (Rajasthan Employee Transfers 2026)

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.