राजस्थान कोरोना वायरस संक्रमित दो और लोगों की मौत, 748 नये मामले सामने आये

Ads

राजस्थान कोरोना वायरस संक्रमित दो और लोगों की मौत, 748 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - August 19, 2022 / 09:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जयपुर,19 अगस्त (भाषा) राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 748 नये मामले सामने आये है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को झालावाड़ और प्रतापगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से 9603 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 748 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 13,04,167 पहुंच गई । प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4407 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मिले कोरोना वायरस संक्रमित 748 नये मरीजों में से जयपुर में 297, अलवर में 94, अजमेर में 51, भरतपुर में 43, जोधपुर में 38 संक्रमित मरीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 404 मरीज संक्रमण मुक्त हुए है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन