राजस्थान : जैसलमेर में नहर में डूबने से दो लोगों की मौत

Ads

राजस्थान : जैसलमेर में नहर में डूबने से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:05 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:05 PM IST

जैसलमेर, 16 फरवरी (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में दो लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मुरीद खां (15) और अरबास खां (22) मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में पन्नौधर पुलिया के पास नहर में भेड़ों को धो रहे थे। तभी पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आसपास के लोग उन्हें निकालकर मोहनगढ़ के अस्पताल लाए। उन्हें जैसलमेर रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

भाषा

सं, पृथ्वी

रवि कांत