राजस्थान : पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला और उसके बेटे की मौत

राजस्थान : पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला और उसके बेटे की मौत

राजस्थान : पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला और उसके बेटे की मौत
Modified Date: July 7, 2024 / 08:33 pm IST
Published Date: July 7, 2024 8:33 pm IST

जयपुर, सात जुलाई (भाषा) राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मोटरसाइकिल चला रहा उसका बेटा उछलकर दूर जा गिरा तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधनाऊ गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार कृष्णा देवी सारण (47) और उसके बेटे प्रदीप कुमार सारण (22) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। वहीं उसका बेटा दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल में भी आग लग गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

भाषा

कुंज, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में