राजस्थान :विधेयक के मसौदे पर 23 जून को कार्यशाला

Ads

राजस्थान :विधेयक के मसौदे पर 23 जून को कार्यशाला

  •  
  • Publish Date - June 14, 2022 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

जयपुर, 14 जून (भाषा) राजस्थान आभासी ऑनलाइन खेल (विनियमन) विधेयक 2022 के मसौदे पर यहां एक कार्यशाला 23 जून को होगी ।

राजस्थान वित्त विभाग में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में वित्त सचिव अखिल अरोड़ा भागीदारों के साथ चर्चा करेंगे। सरकार ने हाल में इस विधेयक का एक मसौदा जारी किया है।

मसौदे में ऑनलाइन खेल प्रारूपों के लाइसेंस, स्व नियामक संगठन, राजस्थान वर्चुअल ऑनलाइन खेल आयोग की स्थापना के प्रावधान भी शामिल है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार