पाकिस्तानी महिला करीब 20 सालों से प्रधानमंत्री मोदी को बांध रही है राखी

Ads

पाकिस्तानी महिला करीब 20 सालों से प्रधानमंत्री मोदी को बांध रही है राखी

  •  
  • Publish Date - August 7, 2017 / 06:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

 

पाकिस्तान की कमर मोहसिन पिछले करीब 20 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती आ रही है. पाकिस्तान में पैदा हुईं कमर मोहसिन खुद को दिल से भारतीय बताती हैं। शादी होने के बाद शेख पाकिस्तान से भारत आ गई थीं और तब से वह भारत में ही रह रही हैं। उन्होंने पहली बार पीएम मोदी को तब राखी बांधी थी जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता हुआ करते थे। 

पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए मोहसिन ने बताया, ‘मैं शादी के बाद पाकिस्तान से भारत आ गई थी और मेरा यहां कोई रिश्तेदार नहीं था। मैं पहली बार अपने पति के साथ पीएम मोदी से मिली थी, जब वह आरएसएस के एक कार्यकर्ता थे। यह रक्षाबंधन का शुभ दिन था जब मेरी उनसे मुलाकात हुई। मैंने उन्हें राखी बांधने के लिए कहा और उन्होंने खुशी-खुशी अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। तब से हमारे बीच का ये रिश्ता कायम है।’