‘नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा विधायक ने पूरी की हवस’ पीड़िता ने लगाया आरोप, SP से की ​​​शिकायत

Ads

पीड़िता ने लगाया आरोप, SP ये की ​​​शिकायत! Rape Complaint Against BJP MLA Pratap Bheel Second Instance In 10 Months

  •  
  • Publish Date - November 18, 2021 / 10:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

जयपुर: Rape Complaint Against BJP MLA भाजपा विधायक प्रताप भील की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 10 महीने में दूसरी बार प्रताप भील पर रेप का आरोप लगाया है। बता दें कि पहले ही रेप के एक मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ जांच चल रही है। वहीं, अब एक अन्य महिला ने प्रताप भील पर नौकरी के नाम पर हवस पूरी करने का आरोप लगाया है।

Read More: राहुल द्रविड़ को कोच बनाने पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, कहा- BCCI ने पहले मुझसे किया था संपर्क

Rape Complaint Against BJP MLA मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर शहर के दिवाली इलाके की एक लड़की एसपी के सामने पेश हुई और उसने बताया कि वो रोजगार की तलाश में विधायक प्रताप भील से मिली थी। इसके बाद विधायक ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया फिर उसके पास विधायक के फोन लगातार आने लगे फिर दोनों के बीच बातें होने लगीं। बता दें कि 10 महीने पहले फरवरी में सुखेर थाने में भी एक महिला ने विधायक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच CID में अभी तक चल ही रही है।

Read More: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? सिंगर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुद किया खुलासा 

लड़की ने आरोप लगाया कि पिछले साल मार्च में विधायक उसके घर आए फिर उन्होंने अपने ड्राइवर को बाहर भेज दिया और उसके साथ जॉब दिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर कई बार जयपुर ले गए और उसके साथ रेप किया। लड़की का आरोप है कि कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गए।

Read More: Mouni Roy Latest Photos: बिकिनी में मौनी रॉय का सिजलिंग अंदाज, लोगों ने कहा हॉट नागिन