घर में घुसकर लड़की के साथ दों युवकों ने किया बलात्कार, आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई उत्तर प्रदेश पुलिस

घर में घुसकर लड़की के साथ दों युवकों ने किया बलात्कार, आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई उत्तर प्रदेश पुलिस

घर में घुसकर लड़की के साथ दों युवकों ने किया बलात्कार, आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ पाई उत्तर प्रदेश पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: October 18, 2020 1:42 pm IST

कानपुर: कानपुर देहात जिले में दो युवकों के एक लड़की से उसके घर में घुसकर बलात्कार किए जाने का कथित मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने रविवार को बताया कि डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई यह घटना करीब एक हफ्ते पुरानी है लेकिन पुलिस को इस संबंध में रविवार की सुबह सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More: पटाखा गोदाम में आगजनी, चपेट में आकर तीन लोगों की मौत, 3 अन्य हुए घायल

चौधरी ने बताया कि शिकायत दर्ज करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके घर में घुसकर दो युवकों ने उसे बंदूक की जोर पर डराया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में एक पूर्व ग्राम प्रधान भी शामिल है। लड़की का कहना है कि आरोपी उस वक्त घर में घुसे जब वह अकेली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे यह कहते हुए भाग गए कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: कांग्रेस नेता के विवादित बयान के खिलाफ सीएम शिवराज कल करेंगे दो घंटे का मौन व्रत, इमरती देवी को लेकर कही थी ये बात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"