नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन लोक सभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने चुनाव लड़ने वाली सीट का ऐलान नहीं किया है। बतादें रवि किशन ने फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। रवि ने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वो चुनाव हार गए थे। बाद उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए।
पढ़ें-मोदी ने कहा ‘मिशन शक्ति’ कामयाब, अमेरिका, चीन और रूस
उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि उनके नेतृत्व में देश को नई पहचान मिली है। बिना भेदभाव के सरकार सबका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए काम कर रही है, इसलिए देशवासियों खासकर युवाओं, गरीबों व किसानों को उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। इस सरकार में गांव-गांव में विकास हुआ है। हालांकि इससे पहले वो चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। फरवरी में उन्होंने कहा था कि खुद चुनाव लड़ने से ज्यादा जरूरी भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए काम करने का है।
पढ़ें- आईपीएस रजनेश सिंह को राहत, हाईकोर्ट ने कार्रवाई…
रवि किशन के बाद भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिनेश लाल यादव ने बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली है। हालांकि दिनेश लाल यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर कोई जानकारी शामिल नहीं आ सकी है।