जाफर के इस्तीफे पर विवाद में रावत ने दिए जांच के आदेश

जाफर के इस्तीफे पर विवाद में रावत ने दिए जांच के आदेश

जाफर के इस्तीफे पर विवाद में रावत ने दिए जांच के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 16, 2021 9:13 am IST

देहरादून, 16 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की सीनियर पुरूष क्रिकेट टीम के हेड कोच वसीम जाफर के इस्तीफे से उपजे विवाद में जांच के आदेश दिए हैं ।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल के इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने के बाद इस जांच के आदेश दिए गए ।

खिलाडियों के चयन में धार्मिक भेदभाव का आरोप लगने के बाद जाफर ने आठ फरवरी को उत्तराखंड की सीनियर पुरूष क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था ।

भाषा दीप्ति सुरभि राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में