Retirement Age Hike 2026 Announcement || Image- IBC24 News
शिमला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। (Retirement Age Hike 2026 Announcement) उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार प्रदेश पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़कर गई थी। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने आर्थिक चुनौतियों के बीच अब तक 2170 करोड़ रुपये से अधिक के वेतन और पेंशन एरियर का भुगतान किया है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्रुप डी कर्मचारियों को इसी महीने वेतन एरियर के रूप में 20 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त दी जाएगी। (Retirement Age Hike 2026 Announcement) वहीं, वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए ग्रुप सी के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को उनके एरियर का 30 फीसदी अतिरिक्त भुगतान इसी महीने किया जाएगा। इसी तरह ग्रुप ए और ग्रुप बी के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन एरियर का 15 फीसदी हिस्सा इस महीने दिया जाएगा। इन किस्तों के भुगतान पर सरकार करीब 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4,000 नए पद भरने की घोषणा की। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलने की उम्मीद है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2027 तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी सरकारी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा। (Retirement Age Hike 2026 Announcement) सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी।
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ