पलामू में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

Ads

पलामू में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2021 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मेदिनीनगर, 28 जुलाई (भाषा) पलामू जिले के सतबरवा अंचल के उप निरीक्षक कुमार गौरव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने बुधवार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी सतबरवा अंचल के बकोरिया गांव में एक जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं काटने और उसके लिए घूस मांगे जाने के कारण हुई ।

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि महेन्द्र उरांव अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए राजस्व जमा करने के लिए राजस्व कर्मचारी से आग्रह कर रहा था लेकिन उसके एवज में कुमार गौरव ने चार हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने ब्यूरो दफ्तर को लिखित में दी थी।

ब्यूरो ने कर्मचारी को गिरफ्त में लेने के लिए आज महेन्द्र उरांव को रसायन लगे पांच-पांच सौ के आठ करेंसी नोट दिये और योजना के अनुसार मेदिनीनगर के रेङमा में जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने नोट अपने हाथों में लिए वैसे ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि हाथ धुलवाने पर कर्मचारी के हाथ एवं पानी रंगीन हो गये । आरोपी को ब्यूरो का विशेष दल साथ लेकर रांची प्रस्थान कर गया है, जहां उसे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा सं इन्दु निहारिका मानसी

मानसी