रीमा दास की फिल्म ‘नॉट ए हीरो’ का बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन

Ads

रीमा दास की फिल्म 'नॉट ए हीरो' का बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 03:14 PM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) प्रशंसित फिल्मकार रीमा दास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नॉट ए हीरो’ का 76वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन किया गया जहां इसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

यह फिल्म शनिवार को फिल्म महोत्सव के ‘जेनरेशन के-प्लस कॉम्पिटिशन’ खंड में दिखायी गई।

रीमा दास ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं आभारी हूं कि इस फिल्म का प्रदर्शन ‘जनरेशन’ में हुआ, जहां बच्चे केवल प्रतीक नहीं, बल्कि पूरी तरह विकसित व्यक्तित्व वाले होते हैं। टीम के साथ रेड कार्पेट पर चलने ने इस क्षण को और भी खास और अर्थपूर्ण बना दिया।’’

फिल्म ‘नॉट अ हीरो’ एक लड़के की कहानी है। यह फिल्म असमिया, हिंदी और अंग्रेजी में बनी है। इसमें भुमन भार्गव दास और सुकन्या बरुआ के साथ कई गैर-पेशेवर कलाकारों ने अभिनय किया है।

यह फिल्म ‘अकांगा फिल्म एशिया’ के सहयोग से दास के बैनर ‘फ्लाइंग रिवर फिल्म्स’ द्वारा बनाई गई है।

भाषा प्रचेता अमित

अमित