RO Transfer Order List: बड़ा फेरबदल, एक साथ 73 रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला, जानें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Ads

RO Transfer Order List: बड़ा फेरबदल, एक साथ 73 रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला, जानें किसकों कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 10:46 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 10:46 AM IST

RO Transfer Order List, file image

HIGHLIGHTS
  • चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 73 रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला किया
  • भवानीपुर सीट सहित कई हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों में बदलाव
  • मतदान 23 और 29 अप्रैल को, मतगणना 4 मई को होगी

कोलकाता: RO Transfer Order List विधानसभा चुनाव के एक महीने पहले चुनाव आयोग (EC) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों के तबादले और तैनाती को मंजूरी दे दी है, पश्चिम बंगाल में 73 रिटर्निंग अधिकारियों (RO) का तबादला कर दिया। ट्रांसफर किए गए आरओ में भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी भी शामिल हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने होंगे।

RO Transfer Order List अधिकारी के अनुसार, आयोग ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में संलग्न सूची के अनुसार राज्य के फेरबदल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारी ने कहा, ‘इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधित्व वाली ‘हाई-प्रोफाइल’ भवानीपुर सीट सहित कई निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।’

निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को 24 मार्च की शाम पांच बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है और इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा जारी यह आदेश सुचारू चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों का हिस्सा है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 73 रिटर्निंग अधिकारियों का तबादला किया गया है।

भवानीपुर सीट क्यों महत्वपूर्ण है?

यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने होंगे, इसलिए यह हाई-प्रोफाइल सीट है।

अधिकारियों को कब तक रिपोर्ट करना है?

24 मार्च शाम 5 बजे तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रिपोर्ट करना है।