समयपुर बादली के मुख्य आरक्षी ने तीन महीने में 155 मामले हल किये, सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी घोषित

Ads

समयपुर बादली के मुख्य आरक्षी ने तीन महीने में 155 मामले हल किये, सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी घोषित

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 09:06 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) समयपुर बादली थाने के मुख्य आरक्षी संजय कुमार वशिष्ठ को 2026 की पहली तिमाही में 155 मामलों का निपटारा करने को लेकर दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तर जिले का ‘सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी’ घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों में प्रदर्शन की समीक्षा के बाद, पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी द्वारा वशिष्ठ को यह सम्मान प्रदान किया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘समयपुर बादली थाने के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह जाखड़ को सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी चुना गया, जबकि इसी थाने के सहायक पुलिस आयुक्त राकेश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उप-मंडल का नेतृत्व किया। इस अभ्यास में दक्षता में सुधार के लिए निपटान दरों का आकलन किया गया एवं कई उप-मंडलों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश