संजय राउत का बयान, देश के मामले में शिवसेना अपनी कमिटमेंट पर कायम
संजय राउत का बयान, देश के मामले में शिवसेना अपनी कमिटमेंट पर कायम
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नागरिकता (संशोधन) बिल पर जहां विपक्षी पार्टियां हमलावर है वहीं महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ है लेकिन शिवसेना इस बिल के समर्थन में हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने साफ कर दिया है के मामले में वह अपने कमिटमेंट पर कायम हैं।
पढ़ें- नागरिकता संशोधन बिल पर बवाल, मुफ्ती की बेटी ने कहा हिंदुस्तान अब मु…
संजय राउत की माने तो वो देश के साथ कमिटमेंट के मुद्दे पर पीछे हटने वालो में से नहीं हैं, इस बिला का हम समर्थन करते हैं और बिल जब भी लाया जाएगा हम केंद्र के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम अपनी बात पर कायम हैं।
पढ़ें- डेढ़ एकड़ में लगी प्याज की खड़ी फसल चोरी, किसान को 30 हजार रुपए का
राउत ने बताया कि शिवसेना पहले से ही ये बात कहती आ रही है कि घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए, पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान से जो हिंदू-सिख-बौद्ध-जैन आ रहे हैं उनके मसले पर वह केंद्र सरकार के साथ है। बता दें कि जब शिवसेना एनडीए में थी, तब भी इस बिल का समर्थन करती थी। लेकिन अब महाराष्ट्र में उसकी साथी एनसीपी और कांग्रेस इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही है।
पढ़ें- रेप केस की सुनवाई के लिए जा रही पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया,
बता दें कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रही हैं और सरकार पर आरोप लगा रही हैं कि ये बिल लोगों को धर्म के आधार पर बांटने वाला है। हालांकि, शिवसेना इस मामले को देश से जोड़ रही है।
पढ़ें- 15 विधानसभा सीटों में उपचुनाव के लिए वोटिंग, बीजेपी का सभी सीटें जी
सड़क हादसे में 10 की जान गई
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SDFlG1uMhDk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


